Politics: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावः भाजपा ने की 15 उम्मीदवारों की घोषणा
Jammu and Kashmir Assembly Elections: BJP announces 15 candidates
नई दिल्ली, 26 अगस्त (वेब वार्ता)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 15 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने यहां बताया कि रविवार रात भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इन नामों को मंजूरी दी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी और पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा संगठन महासचिव बीएल संतोष, भाजपा महासचिव तरुण चुघ, भाजपा चुनाव प्रभारी राम माधव, केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, जम्मू-कश्मीर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रविंदर रैना आदि मौजूद रहे। इससे पहले पार्टी ने केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के तीन चरणों के लिए 44 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी, लेकिन कुछ समय बाद उस सूची को वापस ले लिया और नई सूची जारी की, जिसमें पहले चरण के चुनाव के लिए 15 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। भाजपा द्वारा घोषित उम्मीदवारों की सूची इस प्रकार है। विधानसभा सीट……उम्मीदवार का नामशामिल है। भाजपा की
ओर से घोषित उम्मीदवारों की सूची निम्न प्रकार है।….
विधानसभा सीट……उम्मीदवार का नाम
पम्पोर—————सैयद शौकत गयूर अंद्राबी
राजपोरा————-अर्शीद भट्ट
शोपियां————–जावेद अहमद कादरी
अनंतनाग पश्चिम—- मोहम्मद रफीक वानी
अनंतनाग————अधिवक्ता सैयद वजाहत
श्रीगुफवाड़ा———- सोफी यूसुफ
शानगुस अनंतनाग पूर्व—-वीर सराफ
इंदरवल——————–तारिक कीन
किश्तवाड़—————– शगुन परिहार
पाडेर-नागसेनी———— सुनील शर्मा
भद्रवाह—————— दलीप सिंह परिहार
डोडा———————- गजय सिंह राणा
डोडा पश्चिम————– शक्ति राज परिहार
रामबन——————-राकेश ठाकुर
बनिहाल—————– सलीम भट्ट