Mumbai-ठाणे में बनेगा देश का सबसे लंबा मेट्रो रेल रूट, 22 लाख यात्री हर दिन कर सकेंगे यात्रा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मुंबई और ठाणे को मिलाकर देश का सबसे लंबा 58 किलोमीटर का मेट्रो रेल रूट तैयार हो रहा है। इससे प्रतिदिन लगभग 22 लाख यात्री यात्रा करेंगे। 16 हजार करोड़ रुपयों की लागत से बने इस मेट्रो रूट का प्रथम चरण शुरू होने के बाद प्रतिदिन करीब 13 लाख यात्री लाभान्वित होंगे।

मुंबई और उसके पड़ोसी शहर ठाणे को जोड़ते हुए मेट्रो लाइन 4 एवं 4ए का निर्माण किया जा रहा है। सोमवार को उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ इस रूट के प्रथम चरण का ट्रायल रन देखने के बाद मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि करीब 16 हजार करोड़ रुपयों की लागत से यह मेट्रो रूट बना है। मुंबई के वडाला, घाटकोपर, मुलुंड होते हुए ठाणे के कासरवडावली एवं गायमुख तक को जोड़नेवाले इस प्रथम चरण का रूट शुरू होने के बाद प्रतिदिन करीब 13 लाख यात्री लाभान्वित होंगे।

Related Articles

Back to top button