CM Dhami ने हंगामे के बीच पेश किया 5315 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास कार्यों को म‍िलेगी गति

ग्रीष्मकालीन राजधानी में विधानसभा सत्र के पहले दिन मंगलवार को सदन में पुष्कर सिंह धामी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 5315.39 करोड़ का प्रथम अनुपूरक बजट प्रस्तुत किया। अनुपूरक मांगों में सरकार ने अवस्थापना विकास कार्यों को गति देने का संकल्प दर्शाते हुए पूंजीगत मद में 3163.02 करोड़ की राशि रखी है। वहीं, चालू कार्यों को शीघ्रता से पूरा करने के लिए राजस्व मद में 2152.37 करोड़ दिए गए हैं।

सरकार ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे बनने से यातायात पर बढ़ने जा रहे अत्यधिक दबाव को देखते हुए रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड के लिए 925 करोड़ की राशि रखी है। जोशीमठ व अन्य स्थानों में भू-धंसाव व अन्य के अंतर्गत राहत कार्यों के लिए 263.94 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। आपदा से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों के पुनर्निर्माण को 13 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। अनुपूरक बजट में प्रदेश के विकास से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं के लिए बजट का प्रविधान किया गया।

 

Related Articles

Back to top button