Haryana नगर निकाय चुनाव के शेड्यूल में फिर बदलाव

चंडीगढ़: हरियाणा के नगर निकाय चुनाव के शेड्यूल में फिर से बदलाव कर दिया गया है। पहले यह चुनाव फरवरी में होने वाले थे। लेकिन ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि अब यह चुनाव मार्च में कराए जाएंगे। प्रदेश में 34 निकायों में चुनाव होंगे। लेकिन चुनावों में देरी की मुख्य वजह नगर निगमों की मतदाता लिस्ट को अंतिम रुप न देना बताया जा रहा है। ऐसी भी संभावना जताई जा रही है कि दिल्ली विधानसभा चुनावों होने तक नगर निकाय चुनाव को टाला जा सकता है। फिलहाल अब तक निकाय चुनाव की तारीखों को लेकर कोई अंतिम रुप नहीं दिया गया है। हालांकि बताया गया है कि 8 फरवरी के बाद नगर निकाय चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा।
राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने कहा है कि चुनाव के शेड्यूल से लेकर नतीजों तक चुनाव की पूरी प्रक्रिया में करीब 25 दिन का समय लग जाएगा। ऐसे में उम्मीद है कि मार्च में नगर निकाय के चुनाव हो सकते हैं। उन्होंने तर्क दिया कि अलग-अलग दलों के पार्टी कैडर की एक बड़ी संख्या 5 फरवरी को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनावों में व्यस्त रहेगी। इसलिए 8 फरवरी के बाद ही निकाय चुनाव की घोषणा की जाएगी।

Related Articles

Back to top button