Dallewal को पानी पीने में भी दिक्कत, ‘मल्टीपल ऑर्गन फेलियर’ का खतरा

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन खनौरी बार्डर पर किसान मोर्चे पर आज 50वें दिन भी जारी रहा। डॉक्टरों ने मेडिकल बुलेटिन जारी करते हुए कहा कि पिछले 48 घंटे से जगजीत सिंह डल्लेवाल को पानी पीने में दिक्कत आ रही है। जितना पानी वह पी रहे हैं, वह उल्टियों के साथ बाहर निकल रहा है। उनके शरीर के अंग काम करना बंद कर रहे हैं इसलिए उनका शरीर पानी भी स्वीकार नहीं कर रहा है।
डॉक्टरों ने बताया कि उनका शरीर मल्टीपल ऑर्गन फेलियर की तरफ बढ़ रहा है जो बेहद चिंताजनक स्थिति है। वहीं, किसान नेताओं ने बताया कि कल दोपहर 2 बजे 111 किसानों का जत्था काले कपड़े पहनकर पुलिस की बैरिकेडिंग के पास शांतिपूर्ण ढंग से बैठकर आमरण अनशन शुरू करेगा।

Related Articles

Back to top button