चंडीगढ़ सीटीयू कैश ब्रांच में 14 लाख की लूट, बदमाश ने पुलिस वर्दी पहनकर वारदात को दिया अंजाम; CCTV की हो रही जांच
चंडीगढ़ के सेक्टर-17 स्थित सीटीयू कैश ब्रांच में मंगलवार तड़के पुलिस वर्दी पहने एक बदमाश ने सुरक्षा गार्ड को बंधक बनाकर 14 लाख रुपये लूट लिए। यह वारदात पुलिस चौकी के पास हुई, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। छुट्टियों के कारण ब्रांच में बड़ी नकदी जमा थी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और मामले की जांच कर रही है।

आरोपी ने गौरव को धमकाते हुए कहा कि कैश ब्रांच में गलत गतिविधियां चल रही हैं और वह चेकिंग के लिए आया है। आरोपी के दबाव में गौरव ने कैश ब्रांच का दरवाजा खोल दिया। अंदर दाखिल होते ही आरोपी ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए लॉकर और चाबियों के बारे में पूछताछ शुरू कर दी। जैसे ही गौरव ने लॉकर और चाबी की जानकारी दी, आरोपी ने उसे कैश ब्रांच के अंदर बने एक कमरे में बंद कर दिया।




