चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर हाईकोर्ट पहुंची AAP, अदालत से की स्वतंत्र ऑब्जर्वर की मांग; CCTV लगाने की भी अपील

आम आदमी पार्टी ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। इसमें रिटायर्ड जज को स्वतंत्र चुनाव ऑब्जर्वर नियुक्त करने और निगम सदन में सीसीटीवी लगाने की मांग की गई है। यह याचिका आप मेयर प्रत्याशी योगेश ढींगरा ने डाली है, जिस पर बुधवार को सुनवाई होगी।

यह याचिका आप मेयर प्रत्याशी योगेश ढींगरा की तरफ से डाली गई है। इस याचिका पर बुधवार को सुनवाई होगी। बता दें, पिछले चुनाव में भी आप ने कोर्ट में याचिका दायर की थी। उस दौरान हाईकोर्ट ने स्वतंत्र पर्यवेक्षक की निगरानी और सीसीटवी लगाने के आदेश दिए थे।

Related Articles

Back to top button