पंजाब पुलिस में 3400 नई भर्तियां, डीजीपी गौरव यादव का बड़ा एलान; कानून-व्यवस्था पर सख्त रुख

डीजीपी गौरव यादव ने पंजाब पुलिस में 3400 नए पदों पर भर्ती की घोषणा की है। मोहाली में कानून-व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे डीजीपी ने बताया कि ‘ऑपरेशन प्रहार’ का उद्देश्य केवल गैंगस्टरों पर कार्रवाई करना है। पुलिस ने नालागढ़ हमले की साजिश का खुलासा किया और फाजिल्का व अन्य जगहों से भारी मात्रा में हेरोइन, पिस्टल व आरडीएक्स बरामद किया। उन्होंने आईएसआई की बदलती रणनीति पर भी प्रकाश डाला।

वहीं, एसएसपी कार्यालय के बाहर दिनदहाड़े हुई हत्या की घटना के बाद पंजाब पुलिस हाई अलर्ट पर है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पंजाब के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) गुरुवार देर रात खुद मोहाली पहुंचे और शहर के विभिन्न इलाकों का दौरा कर हालात का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए।

Related Articles

Back to top button