Nimisha Priya कौन हैं, मिली फांसी की सजा, बचाने के लिए भारत सरकार बेचैन
भारत यमन में केरल की निमिषा प्रिया को दी गई मौत की सजा के संवेदनशील मामले को बहुत सावधानी से संभाल रहा है। नई दिल्ली हूती के साथ कोई आधिकारिक संपर्क नहीं रखता है, जो यमन की राजधानी सना को नियंत्रित करते हैं। निमिषा को अपने यमनी बिजनेस पार्टनर तलाल अब्दो महदी की हत्या का दोषी ठहराए जाने के बाद मौत की सजा मिली। विदेश मंत्रालय ने कहा कि यमन में केरल की नर्स को मिली सजा-ए-मौत के मामले में सरकार हर संभव मदद कर रही है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि यमन में निमिशा प्रिया को सुनाई गई सजा के बारे में जानकारी है।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि हमें पता है कि प्रिया का परिवार सभी विकल्पों पर विचार कर रहा है। सरकार इस मामले में हर संभव मदद कर रही है।’ केरल के पलक्कड़ जिले के कोलेनगोडे की रहने वालीं निमिशा पर यमन के नागरिक तलाल अब्दो महदी की कथित हत्या के लिए मौत की सजा मिली है। यमन के राष्ट्रपति रशद मोहम्मद अल-अलीमी ने सजा को मंजूरी दे दी। एक महीने के अंदर सजा पर अमल हो सकता है।




