National Security Council : भारत एनसीएक्स 2024 का शानदार सफलता के साथ समापन

India NCX 2024 concludes with grand success

भारत राष्ट्रीय साइबर अभ्यास (एनसीएक्स) 2024 आयोजन का सफलतापूर्वक समापन हो गया है। यह कार्यक्रम भारत के साइबर सुरक्षा परिदृश्य में एक ऐतिहासिक उपलब्धि रहा है। इसने साइबर-रोधी, सहयोग और नवाचार में नए मानक स्थापित किए हैं। 600 से अधिक प्रशिक्षित प्रतिभागियों के साथ इस पहल ने साइबर सुरक्षा पेशेवरों, नीति निर्माताओं, रक्षा कर्मियों, शिक्षाविदों और उद्योग प्रमुखों को सामूहिक रूप से भारत की साइबर सुरक्षा तत्परता को मजबूत बनाने के लिए एक साथ एक मंच लाया गया।

इस कार्यक्रम में दो प्रमुख उपलब्धियां शामिल रहीं: डीजी एनसीआईआईपीसी द्वारा राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा संदर्भ प्रारूप का शुभारंभ और राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (आरआरयू) द्वारा स्वदेशी रूप से विकसित भारत राष्ट्रीय साइबर रेंज 1.0 का उद्घाटन। इन पहलों के साथ-साथ, भारत सीआईएसओ कॉन्क्लेव और भारत साइबर सुरक्षा स्टार्टअप प्रदर्शनी ने रणनीतिक चर्चाओं के लिए मंच प्रदान किए और साइबर सुरक्षा में अत्याधुनिक नवाचारों का प्रदर्शन भी किया।

समापन समारोह के दौरान, एकीकृत रक्षा स्टाफ के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल जॉनसन पी. मैथ्यू ने भारत की डिजिटल सीमाओं को सुरक्षित करने में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में भारत एनसीएक्स 2024 के महत्व का उल्‍लेख किया। उन्होंने सहयोगात्मक भावना के साथ इस आयोजन को शानदार रूप से सफल बनाने की सराहना की और साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में निरंतर नवाचार और दूरदर्शिता के महत्व पर जोर दिया।

राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के प्रो वाइस चांसलर प्रोफेसर कल्पेश वंद्रा ने राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा को आगे बढ़ाने में शिक्षाविदों की महत्वपूर्ण भूमिका पर अपने विचार प्रकट किए। उन्होंने नवाचार और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए आरआरयू की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया, जिसका उदाहरण भारत नेशनल साइबर रेंज 1.0 के विकास में देखा गया।

Related Articles

Back to top button