ट्रंप टैरिफ पर भारत का पलटवार, अमेरिकी दालों पर जड़ा 30% शुल्क; बढ़ी ट्रेड वॉर की आशंका!

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा 50% टैरिफ लगाए जाने के जवाब में भारत ने अमेरिकी दालों और फलियों पर 30% शुल्क लगाया है। यह शुल्क पिछले साल 30 अक्टूबर से प्रभावी है, जिसे सार्वजनिक नहीं किया गया था। इस कदम से दोनों देशों के बीच व्यापार वार्ताएं जटिल हो सकती हैं। अमेरिकी सांसदों ने ट्रंप से यह टैरिफ हटाने की अपील की है।

अमेरिकी सांसदों ने लेटर लिख लगाई गुहार
अमेरिका के दो प्रभावशाली सांसदों, नार्थ डकोटा के केविन क्रेमर और मोंटाना के स्टीव डेंस ने शुक्रवार को राष्ट्रपति ट्रंप (Donald Trump) को पत्र लिखकर किसानों के हित में यह टैरिफ हटाने की अपील की है। उनका कहना है कि भारत के इस निर्णय से अमेरिकी दाल उत्पादकों को भारी प्रतिस्पर्धी नुकसान हो रहा है, विशेषकर उन राज्यों के किसानों को जो मटर और दालों के प्रमुख उत्पादक हैं।

Related Articles

Back to top button