Ministry of Food : निफ्टेम-के ने पांचवें दीक्षांत समारोह में खाद्य उद्योग जगत की नई पीढ़ियों के दिग्गजों को ऊंचाइयों पर ले जाने का आह्वान किया
NIFTEM-K calls upon new generation of food industry leaders to scale greater heights at its 5th convocation
राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी उद्यमशीलता और प्रबंधन संस्थान (निफ्टेम-के), कुंडली ने आज अपना पांचवां दीक्षांत समारोह मनाया। खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय (एमओएफपीआई) की सचिव श्रीमती अनीता प्रवीण ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस कार्यक्रम में उनके साथ खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव श्री मिन्हाज आलम और हल्दीराम के प्रबंध निदेशक श्री पंकज अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में प्रख्यात शिक्षाविदों, वैज्ञानिकों और उद्योग जगत के दिग्गजों की भी उपस्थिति रही।
निफ्टेम-के के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष प्रोफेसर वी. रामगोपाल राव ने समारोह का उद्घाटन किया। डॉ. एच.एस. ओबेरॉय, निदेशक ने स्वागत भाषण दिया। विभिन्न कार्यक्रमों में, 408 बी.टेक, 233 एम.टेक, 84 एमबीए और 39 पीएचडी सहित कुल 764 छात्रों को डिग्री प्रदान की गई। श्रीमती अनीता प्रवीण ने खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में निफ्टेन-के के योगदान की सराहना की और शीर्ष उपलब्धि प्राप्त करने वाले छात्रों को स्वर्ण पदक प्रदान किए।




