Australia में हुई गोलीबारी में तीन भारतीय छात्र हुए घायल, बॉन्डी बीच हमले के पीड़ितों को आज दी जाएगी सामूहिक श्रद्धांजलि
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी के बॉन्डी बीच पर हुए आतंकवादी हमले में घायल हुए 40 लोगों में तीन भारतीय छात्र भी शामिल थे। ऑस्ट्रेलियाटुडे समाचार पोर्टल के अनुसार, इन तीन छात्रों में से दो का अस्पताल में इलाज चल रहा है। रविवार के हमले में घायल हुए भारतीय छात्रों के नाम अभी तक उजागर नहीं किए गए हैं।

गोलीबारी में भारतीय छात्र घायल हो गए, और उनकी सटीक स्थिति की अभी तक औपचारिक रूप से पुष्टि नहीं की गई है। 24 वर्षीय नवीद अकरम और उनके 50 वर्षीय पिता ने यहूदी त्योहार हनुक्का बाय द सी के दौरान एक सभा पर गोलियां चलाईं।




