जालंधर में NRI के घर ताबड़तोड़ फायरिंग: सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, परिवार ने भांजे पर लगाया आरोप

जालंधर में एक NRI मंजीत सिंह के घर के बाहर बदमाशों ने गोलियां चलाईं, जिसकी वारदात CCTV में कैद हो गई। पुलिस के अनुसार, यह घटना पारिवारिक रंजिश का परिणाम है, जिसमें NRI के भांजे पर शक है।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने एनआरआई मंजीत सिंह के बयान दर्ज किए। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि एनआरआई परिवार पर उनके ही भांजे ने रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया।

डीएसपी राजीव कुमार ने बताया कि थाना भोगपुर के प्रभारी राजेश कुमार को देर रात एनआरआई मंजीत सिंह ने वारदात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वह बेटी की शादी करने के लिए इंग्लैंड से अपने गांव आए हुए है। देर रात घर में सारा परिवार मौजूद था, तभी बाइक सवार दो युवक आए और घर के बाहर गोलियां चलाकर फरार हो गए।

Related Articles

Back to top button