National: जेआईसीए इंडिया के नए मुख्य प्रतिनिधि श्री ताकुरो ताकेयूची ने सचिव श्री देवेश चतुर्वेदी से शिष्टाचार भेंट की
Mr. Takuro Takeuchi, the new Chief Representative of JICA India, paid a courtesy call on Secretary Mr. Devesh Chaturvedi
जापान अंतर्राष्ट्रीय सहयोग एजेंसी (जेआईसीए) इंडिया के मुख्य प्रतिनिधि श्री ताकुरो ताकेयूची ने आज कृषि भवन, नई दिल्ली में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग (डीएएंडएफडब्ल्यू) के सचिव डॉ. देवेश चतुर्वेदी से शिष्टाचार भेंट की। डॉ. चतुर्वेदी ने श्री ताकेयूची को भारत में जेआईसीए के मुख्य प्रतिनिधि के रूप में उनकी हाल ही में हुई नियुक्ति पर बधाई दी तथा कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में भारत और जेआईसीए के बीच मजबूत सहयोग के लिए आशा व्यक्त की। डॉ. चतुर्वेदी ने भारत के कृषि विकास को आगे बढ़ाने में राज्यों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और हरियाणा में वर्तमान में जेआईसीए-सहायता प्राप्त तीन परियोजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। उन्होंने अन्य राज्यों में आगामी सहयोगात्मक परियोजनाओं की संभावनाओं पर भी प्रकाश डाला।




