India-US ट्रेड डील पर बड़ा अपडेट… अगले हफ्ते फिर US जा रही भारतीय टीम, अंतिम दौर में बातचीत, लगने वाली है मुहर

नई दिल्ली। अमेरिका ने इस सप्ताह 20 से अधिक देशों के लिए शुल्क की घोषणा कर दी है, लेकिन भारत के साथ शुल्क की तस्वीर का साफ होना अभी बाकी है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय का एक प्रतिनिधिमंडल फिर से अगले सप्ताह अंतरिम व्यापार समझौते पर जारी गतिरोध को दूर करने के लिए अमेरिका के दौरे पर जा रहा है। इसे देखते हुए जानकार यह कह रहे हैं कि अभी दोनों देशों के बीच अंतरिम व्यापार समझौते की पूरी उम्मीद है।

India

वैसे भी अब ट्रंप प्रशासन ने आगामी एक अगस्त से पारस्परिक शुल्क को लागू करने का फैसला किया है। इसलिए अभी गतिरोध को दूर करने एवं अंतिम नतीजे पर पहुंचने कि लिए 20 दिनों का समय बाकी है। भारत की मंशा न सिर्फ 26 फीसदी के टैरिफ से छुटकारा पाने की है, बल्कि अमेरिका की ओर से उसके उत्‍पादों जैसे स्‍टील, एल्‍यूमीनियम और ऑटो उपकरणों पर लगाए गए अतिरिक्‍त टैरिफ से भी छुटकारा पाने की है. दूसरी ओर, अमेरिका भी अपने ऑटोमोबाइल, वाइन और सेब, सोया व मक्‍के जैसे कृषि उत्‍पादों को भारतीय बाजार में बिना टैरिफ के ही प्रवेश दिलाना चाहता है या फिर इस पर बेहद कम टैरिफ लगाने की मांग कर रहा है. भारत की डिमांड है कि उसके कपड़े और जूते जैसे उत्‍पादों को भी बिना टैरिफ के अमेरिका में आने की इजाजत दी जाए.

Related Articles

Back to top button