Mumbai: सहायक पुलिस निरीक्षक तेजश्री शिंदे बाल स्नेही पुरस्कार से सम्मानित
Assistant Police Inspector Tejashree Shinde honored with Bal Snehi Award
मैंने बस अपनी ज़िम्मेदारी निभाई – तेजश्री शिंदे

यह पुरस्कार महाराष्ट्र सरकार द्वारा चाइल्ड राइट, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय विभाग और बच्चों के अधिकारों के लिये बनी अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संस्था यूनिसेफ़ की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित की गयी थी |
कार्यक्रम का आयोजन 22, नवम्बर को नरिमन प्वाइंट स्थित यशवंत राव चौहान सभागृह में हुआ था |
भरोसा सेल की स्थापना के बाद से ही तेजश्री शिंदे ने अपने विभाग के कार्यों को बखूबी निभाया, फिर चाहे वह महिलाओं की सुरक्षा के लिए हो, बच्चों को कानूनी शिक्षा देना, नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा या फिर जनजागृति अभियान। शिंदे कुल 75 जन जागृति अभियान के कार्यक्रमों मे उपस्थित रही जिसमे लगभग 40 स्कूलों का समावेश था जबकि कुल विद्यार्थियों की संख्या लगभग 25000 थी।
आयुक्त सदानंद दाते के कार्यकाल में स्थापित हुई भरोसा सिल ने 1 अक्टूबर 2023 को अपना दूसरा स्थापना दिवस मनाया इस कार्यक्रम में भी पुलिस आयुकतालय की तरफ़ से तेजश्री शिंदे को 13 अक्टूबर को सम्मान पत्र दिया गया था।
तेजश्री शिंदे ने हमसे कहां की यह पुरस्कार मेरे लिये आश्चर्यचकित करने वाला रहा, मुझे अचनाक इसकी खबर मिली, मैं बस अपने कार्य को पूरी जिम्मेदारियां के साथ निभाया है और आगे भी इसके लिए प्रयत्नशील रहूँगी।
भरोसा सेल ने स्थापना के बाद से ही कई टूटते हुये परिवारों को काउंसलिंग के मदद से जोड़ा है और विदेश में फंसे कुछ भारतीय लोगो को सफलता पूर्वक अपने देश लाने का कार्य किया है, जिसमे तेजश्री शिंदे का महत्वपूर्ण योगदान है।