Delhi: पूरे देश में किसी भी राज्य सरकार ने विधायकों को इतना फण्ड नहीं दिया है-सीएम आतिशी

No state government in the entire country has given so much funds to MLAs - CM Atishi

दिल्ली कैबिनेट ने गुरुवार की एक बड़ा फैसला लेते हुए दिल्ली में विधायक फण्ड को प्रतिवर्ष 10 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 15 करोड़ रुपये करने का फैसला लिया है। इस विषय में प्रेस-कॉन्फ्रेंस के ज़रिये साझा करते हुए मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि, अब दिल्ली में विधायकों को प्रतिवर्ष विधायक फण्ड में 15 करोड़ रुपये मिलेंगे। उन्होंने कहा कि, ये देश बाक़ी राज्यों से कई गुना ज़्यादा है। सीएम आतिशी ने कहा कि, पिछले 10 साल से दिल्ली सरकार ने अरविंद केजरीवाल जी के मार्गदर्शन में दिल्ली वालों की बेहतरी के लिए काम किया और ये आगे भी जारी रहेगा। सीएम आतिशी ने साझा करते हुए कहा कि, आज दिल्ली सरकार के कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक में विधायक फण्ड से जुड़ा हुआ बहुत बड़ा फैसला लिया गया। विधायक फंड लोकतंत्र में बेहद महत्वपूर्ण होता है, जिसके द्वारा से जनता अपने क्षेत्र में छोटे-बड़े विकास कार्य अपने विधायक के माध्यम से करवा सकते है। अपना काम करवाने के लिए विधायक फण्ड जनता की आवाज है। उन्होंने कहा कि, आज दिल्ली सरकार की कैबिनेट ने बहुत बड़ा फैसला लिया है और दिल्ली में विधायक फण्ड को सालाना 10 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 15 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष कर दिया है।
सीएम आतिशी ने कहा कि, पूरे देश में किसी भी राज्य में इतना विधायक फण्ड किसी भी सरकार ने नहीं दिया है। आंकड़े देखे तो गुजरात में प्रति विधानसभा विधायकों को सालाना 1.5 करोड़ रुपये विधायक फण्ड मिलता है। आंध्र प्रदेश-कर्नाटक में सालाना 2 करोड़ रुपये। ओड़िशा, तमिलनाडु और मध्य-प्रदेश में 3 करोड़ रुपये सालाना और महाराष्ट्र, केरल, झारखंड, उत्तराखंड, राजस्थान, तेलंगाना में प्रति विधानसभा विधायकों को सालाना 5 करोड़ रुपये विधायक फण्ड के रूप में मिलते है। उन्होंने कहा कि, अब दिल्ली में प्रतिवर्ष विधायकों को 15 करोड़ रुपये विधायक फण्ड के रूप में मिलेंगे। ये न सिर्फ़ देश में सबसे ज़्यादा है बल्कि अन्य राज्यों से कई गुना ज़्यादा है। सीएम आतिशी ने कहा कि, पिछले 10 साल से दिल्ली सरकार अरविंद केजरीवाल जी के मार्गदर्शन में दिल्ली के लोगों के लिए काम करती आई है। चाहे वो झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोग हो, अनाधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले लोग हो या फिर बड़ी-बड़ी कोठियों में रहने वाले हो दिल्ली सरकार ने सभी के लिए काम किया है और आगे भी इनकी बेहतरी के लिए काम करती रहेगी।
सीएम आतिशी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि, “दिल्ली कैबिनेट ने आज दिल्ली में विधायक फंड को 10 करोड़ से बढ़ाकर 15 करोड़ करने का निर्णय लिया है। ये देशभर के बाक़ी राज्यों से कई गुणा ज़्यादा है। इस निर्णय के बाद अब अरविंद केजरीवाल जी के मार्गदर्शन में दिल्लीवालों के काम दोगुनी रफ्तार से होंगे।”शहरी विकास मंत्री श्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि, इस साल दिल्ली में बहुत बारिश हुई। बारिश के कारण सड़कों में टूट-फूट देखने को मिली, पार्कों की दीवारों में, वॉक-वे में भी टूट-फूट देखने को मिला है। ज़्यादा बारिश के कारण बहुत सी जगहों पर सीवर संबंधित समस्याएं भी देखने को मिली है।

Related Articles

Back to top button