AI इम्पेक्ट समिट-2026: वीआईपी मूवमेंट से दिल्ली थमी, रूट डायवर्जन से नई दिल्ली-दक्षिणी इलाकों में ट्रैफिक चरमराया
दिल्ली में चल रहे एआई इम्पेक्ट समिट-2026 के चौथे दिन भी वीआईपी मूवमेंट के कारण ट्रैफिक व्यवस्था चरमराई रही। नई दिल्ली, दक्षिण और दक्षिण-पूर्वी जिलों में प्रमुख मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लगीं, जिससे लोगों को घंटों जाम में फंसना पड़ा।

कई जगहों पर जाम की स्थिति यह रही कि वाहन चालकों को आधे घंटे की दूरी तय करने में दो घंटे से भी अधिक का वक्त लगा। बुधवार की अपेक्षा बृहस्पतिवार को नई दिल्ली जिले में वीआइपी मूवमेंट कम देखने को मिला। इसके बावजूद नई दिल्ली जिला के तकरीबन सभी मार्गों पर दिनभर जाम ही लगा रहा।




