Handicap: दिव्यांगजनों को हर महीने इतनी राशि देने वाला दिल्ली देश का इकलौता राज्य है- सौरभ भारद्वाज

Delhi is the only state in the country that gives this much amount every month to the disabled - Saurabh Bhardwaj

दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने दिव्यांगजनों को हर महीने 5000 रुपए पेंशन देने की घोषणा की है। आज दिल्ली पूरे देश में दिव्यांगजनों को हर महीने इतनी राशि देने वाला देश का इकलौता राज्य है। दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री सौरभ भारद्वाज ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने दिव्यांगजनों को ज्यादा से ज्यादा मदद करने का फैसला किया है। जिन लोगों की 60 फीसद से ज्यादा डिसएबिलिटी डॉक्टर द्वारा सत्यापित होगी, वह हर महीने पांच हजार रुपए पेंशन के लिए लाभार्थी बन सकते हैं। दिल्ली सरकार इस समय करीब 1 लाख 20 हजार लोगों को पेंशन दे रही है, उनका मेडिकल सर्टिफिकेट और यूडीआईडी कार्ड बनता है। सरकार बहुत जल्द रजिस्ट्रेशन शुरू करेगी, संबंधित विभागों को यह स्कीम तुंरत प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button