Dehradun: आगामी मानसून सत्र को ध्यान में रखते हुए, विधानसभा सचिवालय में चल रहे ई- विधान एप्लीकेशन (नेवा) के कार्यों का निरीक्षण किया विधान सभा अध्यक्ष ऋतू खण्डूडी भूषण ने
Keeping in mind the upcoming monsoon session, Vidhan Sabha Speaker Ritu Khanduri Bhushan inspected the works of e-Vidhan Application (NeVA) going on in the Vidhan Sabha Secretariat
14 जून 2024,देहरादून। विधान सभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने विधानसभा सचिवालय देहरादून में संसदीय कार्य मन्त्रालय भारत सरकार के द्वारा नेशनल ई-विधान अप्लिकेशन (नेवा) योजना का निरीक्षण किया। इसके अन्तर्गत राष्ट्रीय ई-शासन योजना के द्वारा हो रहे विधानसभा सचिवालय का सुदृढ़ीकरण व शिविल अनुरक्षण के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।

विधानसभा अध्यक्ष ने निरीक्षण के दोरान मुख्य मण्डप, सभागार कक्ष सहित नेता प्रतिपक्ष, दलीय नेताओ के कक्षों में हो रहे नवीनीकरण के कार्यों का निरीक्षण करते हुये सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि उपरोक्त कार्य निर्धारित समय-सीमा के अंदर पूर्ण किया जाय।विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों को आगामी मानसून सत्र को ध्यान में रखते हुये कार्य पूर्ण करने की अन्तिम तिथि 31 जुलाई 2024 तक दी है।

ऋतु खण्डूडी भूषण ने बताया कि संसदीय कार्य मन्त्रालय, भारत सरकार देश की सभी विधानसभाओं को ई-विधानसभा में परिवृत्ति करने जा रही है। ई-विधानसभा बनाने की योजना के रुप में प्रथम चरण का कार्य गतिमान है, जिसे यथाशीघ्र पूर्ण करने के साथ ही गुणवत्ता पर ध्यान रखने के निर्देश अध्यक्ष विधानसभा ने दिये ।

निरीक्षण के दोरान NIC के उप निदेशक रतन सिंह ITDA के उप निदेशक रमा उनियाल कार्यकारीधिकारी नवनीत सोनक अपर सचिव वित्त अरुणेन्द्र चोहान सिंचाई विभाग अधिशासी अभिन्यता के०एस०सजवाण ,विधानसभा के वरिष्ठ व्यवस्था अधिकारी दीप चन्द , प्रोटोकॉल अधिकारी मंयक सिंघल आदि उपस्थित रहे ।




