‘जाल में फंसी बेटियों की मदद करें’, गुजरात के उपमुख्यमंत्री की महिलाओं से अपील

गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी ने महिलाओं से ‘लव जिहाद’ के जाल में फंसी बेटियों की मदद करने की अपील की। उन्होंने कहा कि नकली पहचान वाले पुरुषों का शिकार बनी महिलाओं को बचाने के लिए आगे आएं।

यहां रामेश्वर महादेव मंदिर के ‘कलश यात्रा’ कार्यक्रम में शुक्रवार को सांघवी ने कहा कि गुजरात में भाजपा सरकार ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए ²ढ़ता से आगे बढ़ रही है। ‘लव जिहाद’ में हिंदू महिलाओं के शिकार होने के भी मामले सामने आए हैं, जहां मुस्लिम पुरुष अपनी पहचान छिपाने के लिए नकली पहचान अपनाते हैं।

Related Articles

Back to top button