‘वरना लोग संवैधानिक अधिकार से वंचित रह जाएंगे’, SIR को लेकर Mayawati ने क्यों कही ये बात?
बसपा प्रमुख मायावती ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण पर विपक्षी दलों के सवालों के बीच मध्य मार्ग अपनाया है। उन्होंने पदाधिकारियों से एसआईआर कार्यों पर ध्यान देने को कहा ताकि लोग मताधिकार से वंचित न रहें। मायावती ने बिहार चुनाव में सत्ताधारी दल पर सरकारी धन के उपयोग का आरोप लगाया और संगठन की मजबूती पर जोर दिया। उन्होंने डॉ. भीमराव आंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाने का निर्देश दिया।

मायावती का मतदाता सूची SIR पर रुख
याद रहे कि चुनाव आयोग की भी मंशा यही है कि एसआइआर की प्रक्रिया में सभी राजनीतिक दल सक्रियता से भाग लें, ताकि वैध मतदाता मताधिकार से वंचित न हों। नई दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय में सात राज्यों के संगठन की समीक्षा बैठक में उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने बिहार विधानसभा चुनाव का उल्लेख करते हुए सत्ताधारी दल पर सरकारी धन बल के उपयोग का आरोप लगाया।




