Mumbai: साढ़े छ: एकड़ में बन रहे वैदिक पार्क का भूमि पूजन
Bhoomi pujan of Vedic park being built on six and a half acres
विनय महाजन मुंबई सांसद गोपाल शेट्टी के द्वारा उत्तर मुंबई में अनेक भूखंड नागरिकों के उपयोग हेतु बड़े-बड़े प्रकल्पों के साथ लोकार्पण किए गए हैं।बोरीवली का स्वातंत्र्यवीर सावरकर उद्यान, दहिसर का छत्रपति शिवाजी उद्यान बोरीवली लिंक रोड पर झांसी रानी मैदान और उद्यान और अनेक छोटे-मोटे भूखंडों को भी आरक्षित करके नागरिकों के लिए उद्यान, ओपन जिम, व्यायाम शाला, बच्चों के खेलने के पार्क और महापुरुषों के नाम से अनेक प्रकल्प सांसद गोपाल शेट्टी के कार्यकाल में बने हैं। इसी विशेषता को आगे बढ़ाते हुए मलाड पश्चिम के अथर्व कॉलेज के सामने चारकोप नाका के पास साढ़े छ: एकड के भूखंड पर सांसद गोपाल शेट्टी के प्रयत्नों से एक बड़े थीम पार्क का निर्माण होने जा रहा है।

इसी के तहत 3 दिसंबर रविवार सुबह 10:30 बजे भाजपा की नेता सांसद हेमा मालिनी, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस,अभिनेत्री जूही चावला के हस्ते इस थीम पार्क का भूमि पूजन संपन्न होगा।
पालक मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा की विशेष उपस्थिति में इस वैदिक पार्क का भूमि पूजन होने जा रहा है।
मुंबई महानगरपालिका के माध्यम से बन रहे इस वैदिक थीम पार्क में 10000 पौधे लगाकर पर्यावरण को सुरक्षित करने का आयोजन भी होने जा रहा है। इसके अलावा लेजर साउंड शो, बच्चों के लिए प्ले एरिया,
मियावाकी जंगल, वरिष्ठ नागरिकों के लिए मनोरंजन विभाग, योग और साधना केंद्र जैसे अनेकों अनेक प्रकल्प इस साढ़े छ: एकड के भूखंड पर थीम पार्क बनने के साथ-साथ विकसित होने वाले हैं।
इस अवसर पर मुंबई भाजपा के अध्यक्ष विधायक आशीष शेलार स्थानिक विधायक योगेश सागर और उत्तर मुंबई के सभी विधायक गण, नगरसेवक भी उपस्थित रहेंगे।
इस प्रकार से सांसद गोपाल शेट्टी के द्वारा पुन: एक बार नागरिकों के लाभार्थ में भूखंड का सदुपयोग होने जा रहा है।