इंदौर में दूषित पानी पीने से अब तक आठ लोगों की मौत, सीएम ने दिए जांच के आदेश; मरीजों का इलाज कराएगी सरकार
अधिकारियों की लापरवाही का आलम यह है कि क्षेत्र में 26 दिसंबर को उल्टी-दस्त से पहली मौत हुई थी, लेकिन जिम्मेदारों की नींद नहीं टूटी। सोमवार को अस्पताल पहुंचे करीब 100 में से 34 लोगों की स्थिति इतनी खराब थी कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां, भागीरथपुरा का बड़ा हिस्सा प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के विधानसभा क्षेत्र इंदौर-एक में आता है।

सोमवार को जब 100 से अधिक लोगों को उल्टी-दस्त होने पर अस्पताल तक जाना पड़ा तब जाकर मामले की गंभीरता पता चली। उल्टी- दस्त से मंगलवार तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है।
अधिकतर घरों में उल्टी-दस्त के मरीज हैं