Crime: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Accused of raping a minor arrested

कोतवाली निम्बाहेड़ा थाने पर नाबालिग बालिका के साथ मंगलवार को दुष्कर्म के दर्ज मामले में पुलिस ने आरोपी दिनेश गमेती को
गिरफ्तार किया है पुलिस अधीक्षक श्री राजन दुष्यंत ने बताया कि कोतवाली निम्बाहेड़ा के बड़ौली घाटा में झौपड़ी बनाकर रह रहे एक परिवार की नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म का प्रकरण मंगलवार को थाने पर दर्ज हुआ, जिसमें वांछित आरोपी दिनेश गमेती की तलाश के लिए एएसपी बुगलाल मीना व डीएसपी निम्बाहेड़ा बेनी प्रसाद के सुपरविजन मे थाने के उ.नि. गोकुल लाल, पुलिस जाब्ता कानि. रणजीत, रामचन्द्र व झाबरमल द्वारा आसुचना संकलन करते हुए प्रकरण मे वांछित आरोपी मेवातियो की झोपडी बडौली घाटा थाना कोतवाली निम्बाहेडा निवासी दिनेश पुत्र रमेश गमेती को बडौली घाटा सरहद स्थित खेत मे खडी सरसो की फसल मे छुपे हुए को डिटेन कर पुछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। आरोपी दिनेश गमेती की गिरफ्तारी मे कांस्टेबल रामचन्द्र की विशेष भूमिका रही है।

Related Articles

Back to top button