‘लोग पूछ रहे एनकाउंटर कब’, Raisen दुष्कर्म केस के आरोपी सलमान को पुलिस ने पकड़ा, पूछताछ जारी
छह वर्षीय मासूम के साथ दुष्कृत्य करने वाला आरोपित सलमान आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ ही गया। गुरुवार शुक्रवार की दरमियानी रात 1 बजे उसे भोपाल के गांधी नगर से गिरफ्तार किया गया। गांधीनगर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर गौहरगंज पुलिस के हवाले कर दिया है।

गौहरगंज पुलिस उसे साथ लेकर रवाना हो गई। आगे की कार्रवाई वही की जाएगी। प्राप्त जानकारी अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में आरोपित सलमान ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद वो जंगलों के रास्ते होते हुए भोपाल पहुंचा था और पैदल ही गांधीनगर इलाके में आया।




