Delhi: IMC -2023 में DTU को मिला ग्लोबल डिजिटल इनोवेशन में पुरुष्कार
DTU gets award in Global Digital Innovation in IMC-2023
दिल्ली में प्रगति मैदान के भारत मंडपम में 7वीं भारतीय मोबाइल कांग्रेस-2023 का उद्घाटन करते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर में शैक्षणिक संस्थानों को 100 ‘5जी यूज केस लैब्स प्रदान किया। भारतीय मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) एशिया का सबसे बड़ा दूरसंचार, मीडिया और प्रौद्योगिकी मंच है और इस कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य, दूरसंचार और प्रौद्योगिकी में भारत की अविश्वसनीय प्रगति को रेखांकित करने, महत्वपूर्ण घोषणाएँ करने तथा स्टार्ट-अप को अपने नए प्रोडक्ट्स और समाधानों को प्रदर्शित करना शामिल है । इस आईएमसी-2023 में लगभग 22 देशों के एक लाख से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया था जिनमें लगभग 5000 सीईओ स्तर के प्रतिनिधि, 230 प्रस्तुतिकर्ता, 400 स्टार्टअप और अन्य हित-धारक शामिल रहे । इस IMC-2023 में रिलायन्स जिओ, TCS, नोकिया और VI के स्टॉल समेत देश की कई दिग्गज कम्पनयों के पवेलियन और स्टाल लगे जिसमे एक स्टाल दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी का भी था. इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जी की पहली बड़ी घोषणा छात्रों, प्रोफेसरों, स्टार्टअप और एमएसएमई को स्वास्थ्य, कृषि, विनिर्माण और अन्य विभिन्न क्षेत्रों में 5जी तकनीक पर काम करने के लिए बढ़ावा देने के लिए पूरे भारत में 100 5जी
लैब स्थापित करने के बारे में थी जिसमे दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी को भी शामिल किया गया. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे देश के टेक इवेंट इंडिया मोबाइल कांग्रेस-2023 में सभी संस्थानों के बीच डीटीयू को आई आई आई टी हैदराबाद के साथ अकादमिक श्रेणी में विजेता के रूप में चुना गया है, जिसकी घोषणा आईएमसी ने दूरसंचार सचिव की उपस्थिति में की। आईएमसी का उद्घाटन माननीय प्रधान मंत्री द्वारा किया गया था. टेक्नोलॉजी क्षेत्र के लिए यह इवेंट दिल्ली प्रद्योगिकी विश्वविद्यालय के होनहार छात्रों के लिए भी बेहद खास रहा । IMC- 2023 में दिल्ली प्रद्योगिकी विश्वविद्यालय की तरफ से लगाए गए इनोवेशन स्टाल में, DTU के छात्रों द्वारा बनाये गए मानव रहित फार्मूला रेसिंग कार, नैनो ड्रोन, पानी में चलने वाला रोबोट और सोलर पैनल क्लीनिंग रोबोट जैसे अत्याधुनिक और इन्नोवेटिव मशीनों को दिखाया गया जिसकी टेक इवेंट इंडिया मोबाइल कांग्रेस-2023 में आये लोगों का ध्यान खींचा। DTU के छात्रों द्वारा बनाया गया पानी में चलने वाला रोबोट, धरातल की निगरानी के साथ भारतीय सेना, पानी के अंदर से ही दुश्मनों की गतिविधयों का जायजा ले सकेगी। इस रोबोट का उद्देश्य दुश्मन की स्थिति और शस्त्रागार के बारे में जानकारी प्रदान करना और हमारे देश के लिए विभिन्न खतरों को खत्म करने में मदद करना है। अंडरवाटर वाहन न केवल सुरक्षा के लिए है, बल्कि इसका उपयोग नदी तल की निगरानी और हमारे जल निकायों के रखरखाव के लिए भी किया जा सकता है, जो हमारे देश के सतत विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। वहीँ हाउस टेक्नोलॉजीज नैनो ड्रोन में अग्रणी है, जो कृषि, आपदा प्रबंधन और अन्य उद्योगों के लिए उन्नत हवाई समाधानों को सुलभ और बहुमुखी बनाता है। DTU के छात्रों ने कहा की हमारा नवाचार दक्षता और सटीकता को बढ़ाता है।




