सेक्शन कंट्रोलर CBAT के लिए एग्जाम डेट जारी, इस दिन डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड
नई दिल्ली। रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से सेक्शन कंट्रोलर CBAT के लिए नई परीक्षा तिथि का एलान कर दिया गया है। बोर्ड की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक अब सेक्शन कंट्रोलर CBAT परीक्षा का आयोजन 6 जून 2026 को किया जाएगा।
पहले यह परीक्षा 24 मई 2026 को आयोजित कराई जानी थी। लेकिन आरआरबी की ओर से 24 मई को होने वाली परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था। हालांकि आरआरबी ने अब नई परीक्षा तारीख का एलान किया है और यह परीक्षा जल्द ही विभिन्न एग्जाम सेंटर में आयोजित कराई जाएगी।





