28 सितंबर 2023 भाद्रपद शुक्ल चतुर्दशी गुरुवार दैनिक राशिफल एवं शुभ समय सहित

28 September 2023 Bhadrapada Shukla Chaturdashi Thursday with daily horoscope and auspicious time.

राहुकाल मध्याह्न 13 बजकर 47 मिनट से 15 बजकर 77 मिनिट तक रहेगा एवं दिशाशूल दक्षिण मे रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11 बजकर 55 मिनट से 12 बजकर 44 मिनट तक।
चतुर्दशी तिथि सायं 18 बजकर 51 मिनट तक उपरांत पूर्णिमा तिथि रहेगी।
पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रात्रि 01 बजकर 49 मिनट तक उपरांत उत्तराभाद्रपद नक्षत्र रहेगा।
गंड योग रात्रि 23 बजकर 54 मिनट तक उपरांत वृद्धि योग रहेगा रहेगा।
गर करण प्रातः 08 बजकर 35 मिनिट तक उपरांत वनिज करण रहेगा।
01 सितंबर से 30 सितंबर के व्रत एवं त्योहार
28 गुरुवार- गणेश विसर्जन, अनंत चतुर्दशी
29 शुक्रवार- पितृपक्ष प्रारंभ, भाद्रपद पूर्णिमा
30 शनिवार- द्वितीया पितृपक्ष श्राद्ध, आश्विन मास आरंभ
चौघड़िया आज दिन का शुभ समय
शुभ 06 बजकर 17 मिनट से 07 बजकर 47 मिनट
चर 10 बजकर 47 मिनट से 12 बजकर 17 मिनट तक।
लाभ 12 बजकर 17 मिनट से 13 बजकर 47 मिनट तक।
अमृत 13 बजकर 47 मिनट से 15 बजकर 17 मिनट तक।
आज का चंद्रबल मेष, वृषभ, सिंह, कन्या, धनु और मकर राशि पर रात्रि 20 बजकर 28 मिनट तक शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा उपरांत वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला, मकर और मीन राशि पर शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा
चंद्रमा कुंभ राशि पर रात्रि 20 बजकर 28 मिनट तक उपरांत मीन राशि पर संचार करेगा।
मेष:- परिवार में कोई सुखद स्थिति प्रसन्नता लाएगी। कार्य क्षेत्र में संबंधों का भरपूर लाभ मिलेगा। नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य सिद्धी के आसार बनेंगे। पुराने संबंधों से लाभ संभव।
बृषभ:- योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। निकटस्थ संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुन्दर छबि बनावें। भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती है। महत्वपूर्ण कायरे के प्रति आलस्य न करें।
मिथुन:- विषम परिस्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति के ओर अग्रसर होंगे। सुन्दर भावनात्मक अभिब्यक्ति संबंधों मधुरता बढ़ेगी। नकारात्मक चिंताएं उत्साह में कमी लाएंगी।
कर्क:- मन सुन्दर कल्पनाओं से प्रभावित होगा। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। नए सम्बन्ध के प्रति निकटता बढ़ेगी। नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य सिद्धी के आसार बनेंगे।
सिंह:- कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओ की पूर्ति के आसार है। समान्य दिनर्चया के साथ ब्यतीत हो रही जीवन में उत्साह अभाव। अपने परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिन्तित होगा।
कन्या:- ऐसा कोई कार्य न करें जिससे अपयश या लान्छन मिले। नकारात्मक चिन्ताएं उत्साह में कमी लाएंगी। क्रोध पर काबू रखें, और आवेश में आकर कोई निर्णय मत लेवे।
तुला:- भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति के आसार है। मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिन्तित होगा। ग्रहो की अनुकूलता से कोई अवरोधित कार्य हल होने के आसार हैं। कायरे के प्रति आलस्य न करें।
वृश्चिक:- निकटस्थ संबंधों मे शंकाओं को न हावी होने देवे। भौतिक आकांक्षाएं सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी। परिवार के प्रति सन्तत्ति एवं सन्तानोत्पत्ति के लिए प्रयास सार्थक होंगे।
धनु:- कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं सार्थक होगी। समाजिक सक्रीयता से मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। राजनीतिज्ञो को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। विद्यार्थी लोग शिक्षा के प्रति लापरवाही न करें।
मकर:- महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मन पर प्रभावी होंगी। भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में मनोवान्छित सफलता के आसार है। नकारात्मक चिन्ताएं उत्साह में कमी लाएंगी।
कुंभ:- कुछ नए पारिवारिक तनावों से मन में अशान्ति का माहौल बनेगा। कुछ चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी। शिक्षार्थी शिक्षा मे ध्यान देवे। महत्वपूर्ण कायरे के प्रति आलस्य ना करें।
मीन:- नवीन आशाएं नवीन उत्साह लाएंगी। आकांक्षाओं की पूर्ति में ब्यय की अपेक्षित है। भौतिक सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी। बिद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी।

Related Articles

Back to top button