Horoscope: 27 अक्टूबर 2023 अश्विन शुक्ल त्रियोदशी/चतुर्दशी शुक्रवार दैनिक राशिफल एवं शुभ समय सहित
27 October 2023 Ashwin Shukla Triodashi/Chaturdashi Friday with daily horoscope and auspicious time.

अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11 बजकर 48 मिनट से 12 बजकर 33 मिनट तक।
त्रियोदशी तिथि प्रातः 06 बजकर 59 मिनट तक उपरांत चतुर्दशी तिथि रहेगी।
उत्तराभाद्रपद नक्षत्र प्रातः 09 बजकर 25 मिनट तक उपरांत रेवती नक्षत्र रहेगा।
हर्षण योग रात्रि 02 बजकर 00 मिनट तक उपरांत वज्र योग रहेगा।
तैतिल करण प्रातः 06 बजकर 59 मिनिट तक उपरांत बव करण रहेगा।
01 अक्तूबर से 31 अक्टूबर के व्रत एवं त्योहार
28 अक्टूबर: शरद पूर्णिमा व्रत, महर्षि वाल्मिकी जयंती, खण्डग्रास चंद्रग्रहण, कार्तिक स्नान प्रारंभ, मीराबाई जयंती, अश्विन पूर्णिमा
29 अक्टूबर: कार्तिक मास आरंभ
चौघड़िया आज दिन का शुभ समय
चर 06 बजकर 31 मिनट से 07 बजकर 57 मिनट
लाभ 07 बजकर 57 मिनट से 09 बजकर 21 मिनट तक।
अमृत 09 बजकर 21 मिनट से 10 बजकर 46 मिनट तक।
शुभ 12 बजकर 10 मिनट से 13 बजकर 35 मिनट तक।
मेष: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। व्यक्ति विशेष से तनाव मिल सकता है। आर्थिक और व्यावसायिक पक्ष मजबूत होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।
वृषभ: मैत्री संबंध मधुर होंगे। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। अग्नि, वाहन, सड़क दुर्घटना के प्रति सचेत रहें।
मिथुन: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति में कुछ व्यवधान आ सकते हैं, सतर्क रहें।
कर्क: भावुकता पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।
सिंह: रिश्तों में निकटता आएगी, लेकिन व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिल सकता है। राजनीतिक सहयोग मिलेगा। आर्थिक और व्यावसायिक पक्ष मजबूत होगा।
कन्या: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। पारिवारिक संबंधों में निकटता आएगी।
तुला: किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। घर की मुखिया महिला या अधिकारी से सहयोग लेने में सफल होंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
वृश्चिक: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आपसी संबंधों में मधुरता आएगी।
धनु: स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। वाणी पर संयम रखें, जिससे रिश्तों में तनाव न आए। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
मकर: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सतर्क रहकर यात्रा करें। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। भाई-बहन का सहयोग रहेगा।
कुंभ: स्वास्थ्य में सुधार होगा, फिर भी अज्ञात भय से ग्रसित रहेंगे। राजनीतिक सहयोग लेने में सफल होंगे। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संबंधों में मधुरता आएगी।
मीन: चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं, जबकि संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। वाणी पर संयम रखें।