चंदौली में धान खरीद शुरू, 2441 रुपये प्रति क्विंटल MSP पर बिकेगा धान; 147 क्रय केंद्र बने

2 लाख 21 हजार मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य, फार्मर रजिस्ट्री इस बार भी ऐच्छिक

चंदौली में धान खरीद शुरू, 2441 रुपये प्रति क्विंटल MSP पर बिकेगा धान; 147 क्रय केंद्र बने

चंदौली, 28 नवंबर। चंदौली में धान खरीद की शुरुआत हो गई है। जिलाधिकारी ने धान क्रय केंद्र पहुंचकर खरीद कार्य का शुभारंभ किया। इस बार किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य 2441 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदा जाएगा।

किसानों की सुविधा और पारदर्शिता के लिए जिले में अलग-अलग एजेंसियों के 147 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इस बार भी फार्मर रजिस्ट्री को ऐच्छिक रखा गया है। किसान पंजीकरण कराने के बाद नजदीकी क्रय केंद्र पर धान बेच सकते हैं। जिले में कुल 2 लाख 21 हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है।

क्रय केंद्रों पर कांटे, बोरे, नमी जांचने की मशीन और सफाई के लिए झरने की व्यवस्था की गई है, साथ ही किसानों के बैठने और पीने के पानी का भी इंतजाम किया गया है।

इनपुट: प्रसार भारती शब्द

#चंदौली #धानखरीद #MSP #किसान #उत्तरप्रदेश

Related Articles

Back to top button