12 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत: उरई में बैंक प्रबंधकों के साथ तैयारियों की समीक्षा

बकाया ऋण और एनपीए के मामलों को प्राथमिकता से चिन्हित करने के निर्देश

12 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत: उरई में बैंक प्रबंधकों के साथ तैयारियों की समीक्षा

उरई, 28 नवंबर। 12 दिसंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर उरई स्थित जिला दीवानी न्यायालय सभागार में बैंक प्रबंधकों के साथ समीक्षा बैठक हुई। जनपद न्यायाधीश विरजेन्द्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन में हुई बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मनाली चन्द्रा ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने सुलह-समझौते से निपटाए जा सकने वाले बकाया ऋण और एनपीए के मामलों को प्राथमिकता से चिन्हित कर उनकी सूची जल्द प्राधिकरण कार्यालय को देने के निर्देश दिए। साथ ही प्री-लिटिगेशन मामलों में कम से कम दो बार नोटिस भेजने और लोक अदालत के प्रचार के लिए पैम्फलेट बांटने को कहा।

इनपुट: प्रसार भारती शब्द

#लोकअदालत #जालौन #उरई #बैंक

Related Articles

Back to top button