YEIDA में 3181 करोड़ का निवेश से 18 हजार अधिक लोगों को मिलेगी नौकरी! 8 कंपनियों को मिली जमीन

ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण ने मंगलवार को 3181.20 करोड़ रुपये के औद्योगिक निवेश के लिए आठ निवेशकों को लेटर ऑफ इंटेंट (एलओआई) सौंपे। प्राधिकरण कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सीईओ राकेश कुमार सिंह ने निवेशकों को ये पत्र प्रदान किए। इस निवेश से यीडा क्षेत्र में लगभग 18,126 प्रत्यक्ष रोजगार सृजित होने की उम्मीद है।

प्रमुख निवेशक और परियोजनाएं
समवर्धना मदरसन इंटरनेशनल लिमिटेड : सेक्टर 8डी में 50 एकड़ जमीन आवंटित। कंपनी 1,156 करोड़ रुपये का निवेश कर ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स की विनिर्माण इकाई स्थापित करेगी। इससे करीब 8,000 लोगों को रोजगार मिलेगा।
बलार मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड : 8 एकड़ भूमि पर 300 करोड़ रुपये का निवेश। कंपनी इंटीग्रेटेड स्मार्ट इलेक्ट्रिकल मैन्युफैक्चरिंग, अनुसंधान एवं निर्यातोन्मुख इकाई स्थापित करेगी। 1,500 रोजगार सृजन होगा।
त्रिवेणी अलमीरा प्राइवेट लिमिटेड : 10 एकड़ भूमि पर 375 करोड़ रुपये का निवेश। कंपनी स्टील अलमारी और स्टील फर्नीचर निर्माण करेगी। 458 लोगों को रोजगार मिलेगा।
आनंदिता हेल्थकेयर : 8 एकड़ जमीन पर 500 करोड़ रुपये का निवेश। कंपनी मेडिकल एवं हेल्थकेयर ग्लव्स का निर्माण करेगी। 750 रोजगार सृजन होगा।

अन्य महत्वपूर्ण कंपनियां
क्रिस्पी सिटी फूड प्राइवेट लिमिटेड : 4 एकड़ पर 122 करोड़ रुपये से फूड प्रोसेसिंग एवं पैकेजिंग यूनिट, 4,000 रोजगार।
एजी आर्गेनिका प्राइवेट लिमिटेड : 3 एकड़ पर 259.90 करोड़ रुपये से परफ्यूम, कास्मेटिक्स एवं पर्सनल केयर उत्पाद, 1,118 रोजगार।
इनोवेक्स प्रोडक्ट : 3 एकड़ पर 140 करोड़ रुपये से फूड प्रोसेसिंग एवं पैकेजिंग यूनिट, 2,000 रोजगार।
अपार इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड : 2.5 एकड़ पर 29.30 करोड़ रुपये से प्रिंटेड सर्किट बोर्ड (पीसीबी) एवं इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स, 300 रोजगार।
यीडा सीईओ राकेश कुमार सिंह ने कहा कि यमुना प्राधिकरण निवेशकों के लिए पारदर्शी, त्वरित और उद्योग-अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इन परियोजनाओं से क्षेत्र में औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी और बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन होगा।

Related Articles

Back to top button