‘सशस्त्र बलों के प्रति लोगों का भरोसा कम कर रही कांग्रेस’, सेना का बलिदान छिपाने के आरोप पर BJP का पलटवार

नई दिल्ली। भाजपा ने रविवार को कांग्रेस पर झूठ फैलाकर और जनता में सशस्त्र बलों के प्रति भरोसा कम करके निचले स्तर की राजनीति करने का आरोप लगाया। इससे पहले कांग्रेस ने दावा किया था कि सरकार ने “आपरेशन सिंदूर” के दौरान सैन्य कर्मियों का बलिदान छिपाया और उसे स्वीकार नहीं किया।

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस के आरोपों को सशस्त्र बलों का मनोबल गिराने की मंशा से फैलाया गया झूठ करार दिया और कहा कि आपरेशन सिंदूर के दौरान वीरगति प्राप्त करने वाले छह सैन्य कर्मियों को देश के प्रति उनकी सेवा के लिए उचित सम्मान दिया गया और सार्वजनिक रूप से वीरता पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

Related Articles

Back to top button