हरियाणा एचटीईटी परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी, डायरेक्ट यहां से करें डाउनलोड
नई दिल्ली। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड BSEH ने एचटीईटी परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने Haryana HTET परीक्षा के लिए आवेदन किया था। वे उम्मीदवार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर अपने परीक्षा शहर की जानकारी देख व डाउनलोड कर सकते हैं। एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
इन स्टेप्स से डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप
एचटीईटी परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार यहां दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके एग्जाम सिटी स्लिप देख व डाउनलोड कर सकते हैं।





