सड़कों पर भीख मांगते बच्चों को मिला स्मार्ट स्कूल, अहमदाबाद में चल रहा भिक्षुक मुक्त अभियान
अहमदाबाद। गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी की पहल पर अहमदाबाद में चलाये गये भिक्षुकमुक्त शहर अभियान के तहत शहर की सडकों, चौराहों व ट्रैफिकश पॉइंट से पकड़े गये 22 बच्चों को महानगर पालिका के स्मार्ट स्कूलों में भर्ती कराया गया है।
स्कूल यूनिफॉर्म में सजे धजे ये बच्चे अब सरकार की मदद से अपने जीवन के नये सपने बुन सकेंगे। इन बच्चों से जब कुछ बनने के बारे में पूछा तो उनकी इच्छा पुलिस व वकील बनने की थी, जबकि सामान्य परिवार के बच्चों के सपने कुछ अलग होते हैं।





