नेपाल सरकार का बड़ा एक्शन, पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार
काठमांडू। नेपाल में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे बड़े अभियान के तहत पुलिस ने सोमवार देर रात देश के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु प्रसाद पौडेल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, पौडेल पर मनी लॉन्ड्रिंग के गंभीर आरोप हैं। नेपाल की नई सरकार, जिसे वहां के युवाओं (Gen Z) का भारी समर्थन हासिल है, पिछले शासनों के दौरान हुए कथित भ्रष्टाचार पर लगातार कड़े कदम उठा रही है।
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें
बता दें कि 66 वर्षीय विष्णु पौडेल नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी (यूएमएल) के एक वरिष्ठ नेता हैं और पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की सरकार में बेहद सम्मानित मंत्री रहे हैं। पुलिस ने बताया कि उन्हें पश्चिमी नेपाल के एक होटल से हिरासत में लिया गया है।





