होर्मुज खुलने से पहले भारत सरकार का बड़ा फैसला, रूस और UAE से तेल खरीद को बढ़ाया

नई दिल्ली। जून में भारत का रूस से कच्चे तेल का आयात जहां बढ़ा है वहीं संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से तेल की खरीद रिकार्ड स्तर के करीब पहुंच गई है।

दरअसल, रिफाइनरी कंपनियां होर्मुज के फिर से खुलने से पहले खाड़ी देशों से तेल की आपूर्ति सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं।

भारत ने रूस-यूएई से बढ़ाई तेल खरीद
मैरीटाइम और कमोडिटी इंटेलिजेंस फर्म केप्लर के आंकड़ों से पता चला है कि भारत ने 19 जून तक रूस से औसतन 26.60 लाख टन बैरल प्रतिदिन कच्चे तेल का आयात किया। जबकि मई में यह आंकड़ा 19..10 लाख बैरल प्रतिदिन था। इस तरह मॉस्को देश का सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता बन गया।

19 जून तक यूएई से आयात 6.36 लाख बैरल प्रतिदिन रहा जो मई में आयात किए गए रिकॉर्ड 6.44 बैरल प्रतिदिन से थोड़ा कम है। वेनेजुएला 2.09 लाख बैरल प्रतिदन के साथ भारत का चौथा सबसे बड़ा कच्चे तेल का आपूर्तिकर्ता बन गया है। सऊदी अरब 3.84 लाख बैरल प्रतिदिन के साथ तीसरे स्थान पर है।

Related Articles

Back to top button