‘अब 82% ग्रामीण घरों में शुद्ध पेयजल’, राष्ट्रपति मुर्मु ने जल जीवन मिशन को सराहा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जल महोत्सव में बताया कि जल जीवन मिशन के तहत अब 82% ग्रामीण घरों में नल का पानी उपलब्ध है, जो 2019 में केवल 17% था।

जल महोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि भारत में पानी केवल एक बुनियादी सुविधा नहीं है, बल्कि यह देश की संस्कृति, परंपराओं, आजीविका और सामुदायिक जीवन से गहराई से जुड़ा हुआ है।

शुद्ध पेयजल रोगों के उपचार
उन्होंने कहा कि जल जीवन का आधार है। हमारी परंपराओं में जल को अनेक रोगों के उपचार के रूप में पूजा जाता है। हमारे राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का पहला शब्द सुजलम है, जिसका अर्थ है अच्छे जल संसाधनों से भरपूर।

Related Articles

Back to top button