उत्तराखंड से कश्मीर तक फिर होगी बर्फबारी, 1 फरवरी से कई राज्यों में बारिश का भी अलर्ट; केदारनाथ में 4 फीट बर्फ
उत्तर भारत में इन दिनों मौसम ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। दिल्ली और उत्तर प्रदेश में घना कोहरा और कड़ाके की सर्दी ने जनजीवन को प्रभावित किया हुआ है, जबकि हिमाचल प्रदेश में हिमस्खलन का खतरा मंडरा रहा है और उत्तराखंड में जोरदार बर्फबारी से कई मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं।

दिल्ली-यूपी में सुबह के समय घना कोहरा छाया
दिल्ली में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहता है, जिससे दृश्यता काफी कम हो जाती है और सड़क, रेल व हवाई यातायात प्रभावित होता है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने यहां शीतलहर की चेतावनी जारी की है। न्यूनतम तापमान 8-10 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है, जबकि अधिकतम 17-20 डिग्री तक रह सकता है।




