गुजरात: रेलवे में ओवरहेड इक्विपमेंट की ड्रॉन से निगरानी, AI से हवाई निरीक्षण तकनीक का विकास

अहमदाबाद। अहमदाबाद रेल मंडल ने रेल पटरियों पर ओवर हेड इक्विपमेंट ओएचई की जांच के लिए ड्रॉन से हवाई निरीक्षण का सफल परीक्षण किया है। भारतीय रेलवे में सुरक्षित रखरखाव की दिशा में इसे बडी उपलब्धि माना जा रहा है। भविष्‍य में रेल यातायात में बिना बाधा उत्‍पन्‍न किये हाई रिजोल्युशन कैमरों और जियो टेगिंग तकनीक युक्‍त ड्रॉन से हवाई निरीक्षण से गंभीर खामियों का पता लगाकर उनको दूर किया जा सकेगा।

ओवरहेड इक्विपमेंट (ओएचई) की जांच के लिए ड्रोन से हवाई निरीक्षण का सफल परीक्षण करने में पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल को सफलता मिली है। जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार भारतीय रेल में नई तकनीक के जरिए सुरक्षित रखरखाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

रेलवे बोर्ड से अप्रैल 2026 में मंजूरी मिलने के बाद पश्चिम रेलवे इस तकनीक का उपयोग शुरू करने वाले प्रमुख जोन में शामिल हो गया है। गत 8 जून को इस सफल परीक्षण के बाद पारंपरिक मैनुअल जांच के स्‍थान पर अब मंडल में हाई रिजोल्युशन कैमरों और जियो टेगिंग तकनीक युक्‍त ड्रॉन से ओवरहेड इक्विपमेंट (ओएचई) का हवाई निरीक्षण किया जाने लगा है।

Related Articles

Back to top button