Punjab में उलटफेर, अश्विनी शर्मा बने पंजाब के BJP कार्यकारी अध्यक्ष

चंडीगढ़ – पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पठानकोट से विधायक अश्विनी शर्मा को पंजाब भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया है। पार्टी का फैसला पंजाब में 2027 को होने जा रहे विधानसभा चुनाव की तैयारियों को देखते हुए लिया गया है। भाजपा के संगठनात्मक ढांचे को देखते हुए अश्विनी शर्मा को वर्किंग प्रधान बनाना एक रणनीतिक फैसला माना जा रहा है।

Punjab

अश्विनी शर्मा एक अनुभवी नेता हैं और पहले भी पार्टी में कई अहम पदों पर काम कर चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी हाईकमान पंजाब में नए सिरे से संगठन को खड़ा करने और 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी के लिहाज से अब हर फैसले को गंभीरता से ले रहा है।

इसी क्रम में अब संगठन को फिर से सक्रिय और मजबूती देने के लिए अश्विनी शर्मा को यह अहम जिम्मेदारी दी गई है। बता दें कि सुनील जाखड़ ने लोकसभा चुनाव में पंजाब से कोई सीट न जीत पाने के बाद नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पंजाब भाजपा के प्रधान पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि हाईकमान ने उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया था। लेकिन भाजपा अपना वोट शेयर बढ़ाने में सफल जरूर रही थी। पार्टी का वोट शेयर 2019 में 9.63% से बढ़कर 2024 लोकसभा चुनाव में 18.56% तक पहुंच गया था।

Related Articles

Back to top button