केंद्र सरकार से क्यों नाराज हैं पंजाब के किसान? अब फरवरी में नहीं होगी गृहमंत्री अमित शाह की मोगा रैली, बदला शेड्यूल

भाजपा ने पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर मोगा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रैली मार्च तक के लिए टाल दी है। यह फैसला अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर किसानों में फैले भ्रम के कारण लिया गया है। पार्टी पहले किसान संगठनों से बातचीत कर उनकी चिंताओं को दूर करना चाहती है, ताकि 2020 जैसी स्थिति न दोहराई जाए।

बता दें, पहले यह रैली फरवरी के अंत में करने की योजना पर भाजपा काम कर रही थी, लेकिन अमेरिका से व्यापार समझौते के बाद किसानों में फैली भ्रम की स्थिति को देखते हुए रैली को मार्च तक के लिए टाल दिया गया है।

Related Articles

Back to top button