विमान हादसे के पीड़ित परिवारों ने किया अपनों को याद, मृत लोगों के लिए स्मारक बनाने की मांग
अहमदाबाद। विमान हादसे के म्रतकों के परिजन शुक्रवार को पहली बरसी पर अहमदाबाद में दुर्घटनास्थल पर एकत्र हुए और कैंडल व पुष्पांजलि अर्पण कर अपनों को याद किया। परिवार के सदस्यों ने अपनों की याद में एक स्मारक बनाने की मांग की है।
उधर टाटा ट्रस्ट की ओर से दिये गये मुआवजे की रकम को लेकर कई परिवारों में असंतोष उभरा है, कुछ मामलों में नवविवाहिता मुआवजा लेकर अपने पीहर जा बसी इधर माता-पिता तथा अन्य भाई-बहन के हिस्से में केवल दुख और पीड़ा आई है।





