1 साल में 2343% रिटर्न देने वाला ‘छुपा रुस्तम’ शेयर, 5 हजार रुपये को बनाए 3 लाख से ज्यादा
नई दिल्ली। शेयर बाजार में कई छोटी, गुमनाम कंपनियां मौजूद हैं, जो रिटर्न (Multibagger stock 2026) के मामले में बड़े-बड़े दिग्गज कंपनियों को भी बुरी तरह पछाड़ रही हैं। एसएमटी इंजीनियरिंग (SMT Engineering share price) के शेयरों ने ऐसा ही एक कारनामा कर दिखाया है। इस मल्टीबैगर स्टॉक ने पिछले कुछ साल में अपने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। तीन साल पहले जिस शेयर की कीमत मात्र 7 रुपये थी, वह अब बढ़कर ₹428 हो गई है। इसका मतलब है कि अगर किसी निवेशक ने तीन साल पहले सिर्फ ₹5,000 का निवेश किया होता, तो आज वह बढ़कर लगभग ₹3.35 लाख हो गया होता।

कंपनी का बिजनेस और बाजार में दबदबा
1984 में बनी, एसएमटी इंजीनियरिंग का मुख्य काम प्लास्टिक एक्सट्रूजन सिस्टम बनाती है। कंपनी एचडीपीई और पीवीसी एक्सट्रूजन सिस्टम, ड्रिप सिंचाई समाधान और सटीक इंजीनियरिंग वाली मशीनरी के निर्माण में विशेषज्ञता रखती है। इस शेयर में निवेशकों की इतनी मजबूत रुचि रही है कि पिछले पांच ट्रेडिंग सत्रों में से चार में इसने अपर सर्किट को छुआ है।



