वैभव सूर्यवंशी से पार पाने के लिए खास रणनीति तैयार की है: निरोशन डिकवेल्ला

नई दिल्‍ली। भारत-ए, श्रीलंका-ए और अफगानिस्तान-ए के बीच त्रिकोणीय वनडे सीरीज की शुरुआत मंगलवार से होगी। भारत-ए अपने अभियान की शुरुआत मेजबान श्रीलंका-ए के विरुद्ध करेगा। इस मुकाबले में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी, जिन्होंने हाल के समय में शानदार प्रदर्शन किया है। इस मुकाबले से पहले श्रीलंका-ए टीम के उपकप्तान निरोशन डिकवेल्ला से शेखर झा ने विशेष बातचीत की। पेश हैं प्रमुख अंश:- हाल के महीनों में वैभव सूर्यवंशी शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। आपको क्या लगता है कि वह श्रीलंकाई टीम के लिए कितने खतरनाक साबित हो सकते हैं?

मुझे लगता है कि वह भारत-ए टीम के लिए बड़ा प्रभाव डालने वाले खिलाड़ी साबित होंगे। पिछले कुछ महीनों में खासकर आईपीएल में वह बेहतरीन फार्म में रहे हैं। हालांकि यहां की परिस्थितियां आईपीएल से काफी अलग हैं। हम श्रीलंका में खेल रहे हैं, जहां विकेट धीमे हैं और इस समय मौसम भी अच्छा नहीं है।

Related Articles

Back to top button