अहमदाबाद प्लेन क्रैश: ‘उसका कटा हुआ सिर मेरे हाथों में था…’, रोमिन वोहरा ने कहा- मैं आज भी सो नहीं पाता

अहमदाबाद। पिछले साल जून 2025 में अहमदाबाद में एअर इंडिया का AI-171 प्लेन क्रैश हुआ था। इस भयानक विमान दुर्घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। इस दुखद घटना में खेड़ा के रोमिन वोहरा नाम के युवक ने अपने परिवार के 3 सदस्यों (भाई, 3 साल की भतीजी और मौसी) को खो दिया था।

खुद मेडिकल फील्ड से होने के बावजूद, दुर्घटना स्थल पर देखे गए भयानक दृश्यों और अपनों की पहचान करने की वह प्रक्रिया रोमिन के लिए जिंदगी का सबसे बड़ा दर्द बन गई है। दुर्घटना के 11 महीने बीत जाने के बाद भी ये खौफनाक यादें आज भी उनकी आंखों के सामने तैर रही हैं।

‘एक मासूम बच्ची का सिर मेरे हाथों में था…’
हादसे के रोंगटे खड़े कर देने वाले संस्मरणों को याद करते हुए रोमिन वोहरा ने बताया कि, ‘मैं उस रात और उन भयानक दृश्यों को कभी नहीं भूल सकता। जब मैं घटना स्थल पर पहुंचा, तो वहां अराजकता और दर्द के सिवा कुछ नहीं था।’

Related Articles

Back to top button