गुजरात: गांधीनगर में 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म के दोषी को उम्रकैद, पीड़िता को 5 महीने में मिला इंसाफ

नई दिल्ली। गांधीनगर के सेक्टर-24 के इंदिरानगर छपरा इलाके में 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में कोर्ट ने मिसाल देने वाला फैसला सुनाया है। कोर्ट ने सिर्फ साढ़े पांच महीने के कम समय में इस घिनौने जुर्म के आरोपी रामनीत देवनंदन रामरूप यादव को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है।

कोर्ट ने 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाले अपराधी रामनीत देवनंदन रामरूप यादव को उम्रकैद की सजा सुनाई है। इसके साथ ही कोर्ट ने साफ आदेश दिया है कि आरोपी की बॉडी जेल में उसकी मौत के बाद ही परिवार को सौंपी जाए। साथ ही, पीड़िता को 10 लाख रुपये मुआवजा देने का भी आदेश दिया है।

Related Articles

Back to top button