Kurukshetra में अमेरिका भेजने के नाम पर 75 लाख की ठगी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
कुरुक्षेत्र में पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी, जिसकी पहचान रिंकू के रूप में हुई है, पर एक परिवार से अमेरिका भेजने के नाम पर 75 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप है। शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी ने पहले परिवार को गाम्बिया भेजा और बाद में पैसे वापस करने से इनकार कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

शिकायतकर्ता के अनुसार उसने आरोपित को तीनों सदस्यों के पासपोर्ट व करीब 75 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद आरोपित ने तीनों सदस्यों की टिकट व वीजा लगवाकर उनको 17 मार्च 2024 को गाम्बिया भेज दिया, जहां पर करीब चार महीने रहने के बाद वह वापस भारत आ गए।




